फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  

Thu, 03 Dec 2020 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
भरथना थाना
विज्ञापन
इटावा जिले के भरथना में मतदान केंद्र पर हंगामा करने पर भरथना थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित 12 भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार 30 नवंबर को रात्रि 9 बजे करीब नगर के जवाहर रोड पर स्थित एसएवी इंटर कॉलेज में गेट पर ताला लगा होने पर भाजपा नेताओं ने हंगामा किया था।
विज्ञापन


मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इस मामले में  भरथना प्रथम के मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव व उनके साथ 11 नामजद कार्यकर्ताओं व अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें