कानपुर। रबी सीजन में खाद की कालाबाजारी और मनमाने वितरण पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कृषि विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। किसान खाद की कमी या बिक्री केंद्रों पर अनियमितता की शिकायत कर सकते हैं। निजी केंद्रों की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 6393775438 और सहकारी केंद्रों के लिए 9793183550 जारी किया गया है।
गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 19,231 मीट्रिक टन यूरिया, 7,269 एमटी डीएपी, 16,691 एमटी एनपीके, 1,727 एमटी एमओपी और 2,695 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट उपलब्ध है।