फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सामूहिक दुष्कर्म में छह के खिलाफ रिपोर्ट, मां के सामने तमंचा किया था बेटी के साथ दुष्कर्म

Sat, 01 Aug 2020 01:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में घर में घुसकर तमंचा लगाकर मां के सामने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। 
विज्ञापन


20 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर कटरी गंगपुर बक्सीपुरवा निवासी राजेश, सुंदर, भारत, मंजू उर्फ मनोज, कल्यान और प्रताप के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि ने 31 मई सभी आरोपी एक राय होकर रंजिश के चलते घर में घुस गए।

उसे व उसकी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद राजेश ने मां के सामने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


इससे कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि पुलिस पर लग रहा आरोप भी सही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें