फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने वाले सिपाही पर लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बिधूना विधायक कार्यालय के सामने हंगामा करने वाले फर्रुखाबाद के सिपाही के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली अंतर्गत चौकी कुआखेड़ा में तैनात सिपाही देवेंद्र यादव ने मंगलवार शाम बिधूना में किशनी रोड स्थित विधायक कार्यालय के बाहर हंगामा किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी हाथापाई हो गई थी। मंगलवार देर रात भाजपा विधायक विनय शाक्य के प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने आरोपी सिपाही देवेंद्र यादव के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सिपाही ने उनसे गालीगलौज की व जान से मारने की नीयत से डंडे से सिर पर प्रहार किया। उनके 1200 रुपये छीन लिए।
पुलिस से भी मारपीट की। इसका वीडियो भी पुलिस ने बनाया है। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दो सिपाहियों आकाश चाहर और जितेंद्र का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इनके साथ भी आरोपी ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा में भी मारपीट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज
देवेंद्र यादव पर 2018 में इटावा में भी एक मामला दर्ज हुआ था। उस पर पुलिस टीम पर हमला कर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें