फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बात होते ही देवर ने बनाए संबंध फिर की ये मांग, जेल भेजने की जिद पर अड़ी भाभी

Sat, 28 Jul 2018 08:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के दखल के बाद विधवा की तहरीर पर पुलिस ने देवर, ससुर और सास के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों पर दुराचार और दहेज अधिनियम समेत कई गंभीर धाराएं लगी हैं। पुलिस ने पीड़िता का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


उधर, थाना पुलिस का कहना है कि ससुराल वाले आरोपी देवर से शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन युवती उन्हें जेल भेजने की जिद पर अड़ी हुई है। घटना की जांच की जा रही है। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार को डाक्टरी के लिए महिला अस्पताल आई 24 वर्षीय विधवा ने बताया कि दो साल पूर्व पति की मौत हो गई थी। ससुर और सास ने अपने छोटे पुत्र से शादी का भरोसा दिलाया था। 



 

विज्ञापन

शादी की बात तय होने के बाद देवर ने बनाए अवैध संबंध

डेमो पिक
इसी वर्ष शादी करने की बात तय होने के बाद देवर ने उससे अवैध संबंध बना लिए। इस पर उसने शीघ्र शादी कराने की बात कही तो अब दहेज में 5 लाख रुपये और 2 लाख का सामान मांगने लगे। मायके वालों ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई। आरोप लगाया कि अब सास, ससुर और देवर शादी से इनकार कर रहे हैं।  
 
डीआईजी के आदेश पर गुरुवार को थाना पुलिस ने देवर, ससुर और सास के विरुद्ध धारा 498ए, 323, 504, 506, 376 आईपीसी व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी सास-ससुर अपने पुत्र की शादी विधवा भाभी से कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन युवती उन्हें जेल भेजने पर अड़ी है। देवर बीएड कर रहा है। फिलहाल मामले की पारदर्शिता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें