फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षण संस्थानों के पास से हटवाएं तंबाकू उत्पाद की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलास्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षण संस्थानों के पास से तंबाकू उत्पादों की दुकानें हटवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में कोटपा अधिनियम पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सौ गांवों को चयनित कर उनमें अधिनियम का अनुपालन कराया जाए। बीएसए स्कूलों के पास नियमों का पालन कराएं। सभी विभागों के अधिकारी इसमें योगदान दें।

बैठक में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, डीआईओएस संतोष कुमार, खाद्य विभाग से धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, सहायक पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार सिंह, बीएसए सुजीत कुमार सिंह, नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग डॉ. एसपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें