कानपुर के किदवई नगर में तस्करी कर लाए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़े गए मोहन सोनी ने इंजेक्शन को बेचने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिख सेल लगाई थी। हरियाणा के सचिन कुमार ने डील भी पक्की कर ली थी। डिलिवरी से पहले दोनों पकड़े गए।
मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर गुरुवार को पुलिस ने नौबस्ता पशुपति नगर निवासी प्रशांत शुक्ला, नौबस्ता खाड़ेपुर न्यू बस्ती निवासी मोहन सोनी और हरियाणा निवासी सचिन कुमार को 265 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सचिन कुमार ने बताया कि वह एक दवा कंपनी में काम करता था।