पिछले एक महीने से आरोपी इंजेक्शन और दवाइयों की कालाबाजारी कर रहे थे। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रायपुरवा स्थित गणेश मेडिकल स्टोर से रेमडेसिविर समेत अन्य उपकरणों व दवाइयों की कालाबाजारी हो रही है।
कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। पुलिस ने जाल बिछाया और एक रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने का सौदा 40 हजार में किया। जब इंजेक्शन देने पहुंचे तो क्राइम ब्रांच की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पिछले एक महीने से आरोपी इंजेक्शन और दवाइयों की कालाबाजारी कर रहे थे। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रायपुरवा स्थित गणेश मेडिकल स्टोर से रेमडेसिविर समेत अन्य उपकरणों व दवाइयों की कालाबाजारी हो रही है।
डीसीपी ने क्राइम ब्रांच की एक टीम को इसमें लगाया। एक पुलिसकर्मी ने मेडिकल स्टोर मालिक सीताचरण गुप्ता से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने का बात तय की। सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। रेलबाजार में सीताराम ने अमरीश गुप्ता से इंजेक्शन भिजवाया। क्राइम ब्रांच ने तत्काल अमरीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके बाद सीताचरण, गोविंद नगर के अमनदीप सिंह उर्फ रजत और अंशू सचदेवा को दबोचा। डीसीपी ने बताया कि अमनदीप और अंशू एमआर हैं। ये पूरा गिरोह कालाबाजारी कर रहा था। आरोपियों के पास से नौ रेमडेसिविर, 26 ऑक्सीमीटर और एक लाख 52 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
एक प्रेशर रेगुलेटर के साथ दो गिरफ्तार
चकेरी पुलिस ने लाल बंगला निवासी नीलेश साहू और आनंद नगर के आशुतोष साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी प्रेशर रेग्युलेटर की बिक्री पांच गुने दाम पर कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। उधर, नजीराबाद पुलिस ने कौशलपुरी निवासी गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया उसके पास से एक ऑक्सीजन फ्लोमीटर, एक ऑक्सीजन रेग्युलेटर बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी कई गुने दामों पर ये उपकरण बेच रहे थे।