फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरमास: सूर्यदेव 16 से जाएंगे धनु राशि में, शुभ कार्य वर्जित, इन राशियों के लिए कष्टकारी है ये समय

Fri, 14 Dec 2018 09:48 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

15 जनवरी से ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो पाएंगे 
खरमास की अवधि में धार्मिक आयोजन होंगे फलदायी 
विज्ञापन
1 of 12
डेमो पिक
सूर्यदेव 16 दिसंबर को सुबह 9:09 बजे वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 जनवरी 2019 की शाम 7:51 बजे तक धनु राशि में ही भ्रमण करेंगे। इस एक माह की अवधि में विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश और नए व्यापार का शुभारंभ आदि कार्य वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 12
डेमो पिक
15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। पं. केए दुबे पद्मेश और डॉ.आदित्य पांडेय ने बताया कि सूर्य भगवान के धनु राशि में प्रवेश करते ही धनु संक्रांति हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 12
डेमो पिक
सूर्य देव एक माह तक धनु राशि में ही रहते हैं। इस अवधि को खरमास कहते हैं। इस अवधि में मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। खरमास वर्ष में दो बार आता है।

4 of 12
डेमो पिक
जब भी सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते है तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है। गुरु धनु एवं मीन राशि के स्वामी हैं इस कारण चैत्र मास में खरमास होता है।
विज्ञापन

5 of 12
डेमो पिक
ऐसी मान्यता है कि इस समय देव गुरु बृहस्पति और सूर्य भगवान में मंत्रणा चलती है। इस कारण दोनों देवता शुभ कार्य में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। इन दोनों ग्रहों की अनुपस्थिति में मांगलिक कार्यक्रम संभव नहीं है।
विज्ञापन

6 of 12
डेमो पिक
इस कारण विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश, नया व्यापार आदि कार्य वर्जित होते हैं। उन्होंने बताया कि खरमास में धार्मिक आयोजन बहुत फलदायी होते हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 12
डेमो पिक
राशियों पर असर

मेष- धन हानि की संभावना, आरोप-प्रत्यारोप का खतरा 
वृष- कानूनी अड़चनें आएंगी तथा धन का अपव्यय होगा 

8 of 12
डेमो पिक
मिथुन- सभी कार्यों में सफलता, असाध्य रोगों में राहत
कर्क- शत्रु विजय, सरकारी कार्यों में सफलता

9 of 12
डेमो पिक
सिंह- मानसिक पीड़ा में वृद्धि, संतान संबंधी कष्ट
कन्या- पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे तथा मानसिक अशांति होगी

10 of 12
डेमो पिक
तुला- मित्रों एवं बंधुजनों से लाभ, आय के नये स्रोत बनेंगे
वृश्चिक- धन-संपत्ति की हानि का खतरा, करीबी रिश्तों में तनाव

11 of 12
डेमो पिक
धनु- आय के नये स्रोत, सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि
मकर- कार्य क्षेत्र में परेशानी तथा गुप्त शत्रु प्रबल होंगे
विज्ञापन

12 of 12
डेमो पिक
कुंभ- पदोन्नति के अवसर तथा धन प्राप्ति के नए स्रोत
मीन- सभी कार्यों में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें