फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन, पत्नी की तहरीर पर कथित मौलाना सहित पांच पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की सूचना हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में कथित मौलाना द्वारा बीमारी का इलाज करने के बहाने दूसरे समुदाय के घर में मजार बनाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। हिंदू संगठन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कथित मौलाना सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। मौदहा कस्बे के मोहल्ला बाकी तलैया निवासी उर्मिला वर्मा नाम की महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसके बाद उनकी मुलाकात बांदा के कथित मौलाना हूर उददीन से हुई। शुक्रवार रात 2.30 बजे  बीमार महिला का इलाज करने का दावा करते हुए महिला के घर में मजार बना कर धार्मिक गतिविधियों को शुरू कर दिया।

विज्ञापन

चार लोगों को हिरासत में लिया
इसके बाद आसपास के लोगों ने हिंदू संगठनों के नेताओं को मामले की जानकारी दी जिसके बाद हिंदू संगठनों के नेताओं और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। एएसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया पत्नी की उर्मिला की तहरीर पर धर्म परिवर्तन का पांच लोगों जनपद बांदा निवासी नूरुद्दीन , मेराजु हसन, रागौल निवासी खालिद, हुसैनिया मोहल्ला निवासी  इरफान ,पूर्वी तरोस निवासी हनीफ पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें