फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नमाज पढ़ने से रोकने पर घर से भागा छात्र जयपुर में मिला, सोशल मीडिया के जरिये इस्लाम धर्म से हुआ प्रभावित

Mon, 26 Sep 2022 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीपी ने बताया कि छात्र व मौलाना से पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि जब छात्र नमाज पढ़ने गया था तो मौलाना ने उससे कहा था कि अगर परिवार वाले राजी हों तभी वह यहां आए। वरना न आए। पुलिस इस बयान की और तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमाज पढ़ने से रोके जाने पर घर से भागे 11वीं के छात्र को पुलिस ने जयपुर से पकड़ लिया है। वह अजमेर जा रहा था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिये छात्र इस्लाम के प्रति प्रभावित हुआ था। कई तरह की मन्नतें मांगी थीं, पूरी होने पर उसने अजमेर जाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


उधर केस में आरोपी मौलाना समेत अन्य किसी की भूमिका अब तक नहीं मिली है। तफ्तीश जारी है। संजय गांधी नगर निवासी भाजपा नेता का बेटा एक निजी स्कूल में 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। बीते गुरुवार को उसको नमाज पढ़ता देख परिजनों ने फटकारा था। तब वह घर से भाग गया था।

एक मौलाना समेत तीन पर परिजनों ने केस दर्ज कराया था। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि तहकीकात की गई तो सामने आया कि अलग-अलग सोशल मीडिया पर इस्लाम संबंधी फिल्में, वीडियो आदि छात्र देखता था। उसी से वह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही नमाज पढ़ने जाने लगा। उसने मन्नत मांगी थी कि परीक्षा में अच्छे नंबर आए तो वह अजमेर जाएगा। इस दौरान वह पढ़ाई भी करता रहा, नंबर भी बढ़िया आ गए तो उसका विश्वास और बढ़ गया। जब डांट पड़ी तो वह अजमेर के लिए निकल गया। 

यह तथ्य सामने आया, तस्दीक कर रही पुलिस
एसीपी ने बताया कि छात्र व मौलाना से पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि जब छात्र नमाज पढ़ने गया था तो मौलाना ने उससे कहा था कि अगर परिवार वाले राजी हों तभी वह यहां आए। वरना न आए। पुलिस इस बयान की और तस्दीक कर रही है। एसीपी का कहना है कि पूरे मामले में अब तक किसी तरह की साजिश के साक्ष्य नहीं मिले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें