फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपरिवर्तन प्रकरण में आईएसआई एजेंटों, खुरासन माड्यूल के सदस्यों का लिंक तलाशेगी एसआईटी

Thu, 03 Sep 2020 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धर्मपरिवर्तन: शालिनी उर्फ फातिमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में धर्मपरिवर्तन के एक के बाद एक कई मामले सामने आने के बाद एसआईटी यहां से पकड़े गए आईएसआई एजेंटों और आईएसआईएस खुरासन मॉड्यूल के सदस्यों का दोबारा इतिहास खंगालेगी।
विज्ञापन


पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि इन लोगों ने यहां के किसी ऐसे गिरोह से संबंध तो नहीं स्थापित किए जो युवतियों को अपने जाल में फांसकर धर्मपरिवर्तन करा रहा है। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसआईटी को सारी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

सन 2007-08 में एटीएस ने बिठूर से आईएसआई एजेंटों वकास, इम्तियाज को गिरफ्तार किया था। जेल में रहने के दौरान इन लोगों से किसने मुलाकात की। मुलाकात करने वाले किसी संगठन से ताल्लुक तो नहीं रखते।
विज्ञापन


एजेंटों को फंडिंग करने में उस समय किसका-किसका नाम सामने आया था और वे लोग इस समय क्या कर रहे हैं। इसके अलावा सन 2018 में लखनऊ में सैफुउल्लाह एनकाउंटर में मारा गया था। उसके बाद एटीएस और एनआईए ने संयुक्त ऑपरेशन कर खुरासन मॉड्यूल के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें