दंगे से निपटने के गुर पुलिसकर्मियों को सिखाए गए। आगजनी, पथराव, भीड़ को
तितर-बितर करना, दबाव बनाने के लिए फायर करना व सुरक्षात्मक ढंग से
दंगाइयों से निपटने की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस
अधीक्षक ने रिहर्सल का मुआयना किया।
रविवार की सुबह पुलिस लाइन माती में
दंगे से निपटने के गुर पुलिस कर्मियों को सिखाए गए। लाइन के परेड ग्राउंड
में दंगे जैसे हालत पैदा कर पुलिस कर्मियों को उन हालातों पर काबू पाने की
जानकारी दी गई।
इस दौरान हंगामा कर रहे दंगाइयों ने माहौल बिगाड़ने के लिए
आग लगा दी। इस पर पुलिस अधिकारियों के आग से कैसे निपटा जाए इसकी जानकारी
दी। तत्काल फायर बिग्रेड को भेज आग पर काबू पाया गया।
इसी क्रम में यदि
दंगा करने वाले उपद्रवी पथराव कर दे तो कैसे बचाव करें, प्रोटेक्टर को कैसे
इस्तेमाल में लाए और इसका जवाब कैसे दें। अश्रु गैस का प्रयोग कब करें।
हवा की दिशा को कैसे जाने, वाटर कैनन का इस्तेमाल किस प्रकार करें, इसकी
जानकारी दी गई। इसी प्रकार दंगा रोकने में घायल हुए लोगों को कैसे उपचार
दिया जा। इसके लिए टीम को प्रशिक्षित किया गया है।