फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास केंद्र में अश्लीलता: आरोपी ने छात्र की मां पर भी डाला था शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, पढ़ें मामला

Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुनर्वास केंद्र में छात्र और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के खिलाफ साल 2024 में स्वरूपनगर थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र में किशोरी और उसके साथी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी विपिन शातिर दिमाग है। वहीं, पुलिस की जांच में अश्लील वीडियो में नजर आए मानसिक बीमार साथी की वर्तमान उम्र 22 साल निकली है। जांच में पता चला कि विपिन ने बेटे का अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी विधवा मां पर भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था।
विज्ञापन


काकादेव पुलिस ने बताया कि वीडियो हाथ आने के बाद विपिन ने मानसिक बीमार युवक की मां को सबसे पहले उसका वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। युवक की मां काकादेव के उसी पुनर्वास केंद्र में ही नौकरी करती थी इसलिए उन्होंने शिकायत करने की बजाय चुप्पी साधना सही समझा। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात जब विपिन और मानसिक बीमार युवक की मां का थाने में आमना-सामना कराया गया तब इस बात का खुलासा हुआ।

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि विपिन के खिलाफ 2024 में भी छेड़खानी का मामला स्वरूपनगर थाने में दर्ज है। बता दें कि शुक्रवार को श्यामनगर निवासी दंपती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उनकी मानसिक बीमार बेटी का अश्लील वीडियो फोन पर आने की बात कही थी। जांच की गई तो पता चला कि पुनर्वास में लगे कैमरे में कैद किशोरी और छात्र का अश्लील वीडियो वहीं के पूर्व कर्मचारी विपिन ने अपने मोबाइल में लेकर किशोरी के पिता को भेजा था।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक किशोरी, उसके साथी व पूर्व कर्मचारी विपिन तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो विपिन की और करतूतें भी सामने आईं। शनिवार को पुलिस ने किशोरी और उसके मानसिक बीमार साथी दोनों को मेडिकल के लिए भेजा। डीसीपी ने बताया कि विपिन और मानसिक बीमार युवक दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

बरेली के मेंटल हॉस्पिटल में होगा साथी का मेडिकल
काकादेव पुलिस ने शनिवार को उर्सला में किशोरी और युवक को मेडिकल के लिए भेजा जहां से मानसिक बीमार युवक को बिना जांच के लौटा दिया गया। इस पर पुलिस ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद तय किया गया कि मानसिक बीमार युवक का मेडिकल बरेली के मेंटल हॉस्पिटल से कराया जाएगा। वहां से उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति का सही से पता लगेगा।

 
विज्ञापन

विपिन के खिलाफ युवक की मां भी देगी तहरीर
पुलिस ने बताया कि मानसिक बीमार युवक की मां ने भी वीडियो वायरल करने वाले विपिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिहाजा साथी की मां से भी विपिन के खिलाफ तहरीर लेकर उस पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। विपिन के पहले से दर्ज मामले में उसने एक महिला को पुनर्वास केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ कार में छेड़खानी की थी। विपिन के मोबाइल की एफएसएल जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें