फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहले की प्लॉट की रजिस्ट्री, फिर किया कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। औरैया के पोस्ट बूढ़ादाना के ग्राम उमरसाना निवासी अवधेश कुमार द्विवेदी ने प्लाॅट पर कब्जे के प्रयास की रिपोर्ट चकेरी थाने में दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 2012 में 110 वर्ग गज प्लॉट दहेली सुजानपुर में लखनऊ निवासी गुरजीत दीवान से खरीदा था। 12 जनवरी 2025 को वह प्लाॅट देखने आए तो गुरजीत दीवान, अंकित कुमार गुप्ता, किरन समेत दो अन्य लोग आए और प्लाॅट उनका ना होने की बात कही। कहा कि प्लाॅट की रजिस्ट्री कंपनी की ओर से किरन के नाम पर कर दी गई है। उन लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। चकेरी थाने में सुनवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें