फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे करें पीएम आवास के पंजीकरण: ये भी दी जा रही सुविधा, जानें आवेदन प्रक्रिया

Fri, 10 Aug 2018 04:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- केडीए की वेबसाइट पर मिलेगी सुविधा, 13 तारीख को मुख्यमंत्री कर सकते हैं योजना का शुभारंभ
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केडीए की ओर से बनाए जा रहे फ्लैटों के पंजीकरण घर बैठे हो सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट में सॉफ्टवेयर अपलोड करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 13 अगस्त को शहर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस योजना का शुभारंभ कराने की तैयारी है।

केडीए पहले चरण में 10, 032 फ्लैटों के आवंटन के लिए डूडा/सूडा की ओर पूर्व में चयनित लाभार्थियों से आवेदन फार्म जमा करवा रहा है। इन लाभार्थियों की सूची केडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में शामिल लाभार्थी 31 अगस्त तक एचडीएफसी बैंक की शाखाओं से पंजीकरण फॉर्म ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रधानमंत्री आवास योजना
वेबसाइट पर ही सुविधा मिलने पर आवेदक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खरीद और जमा कर सकेगा। बैंकों में भी यह सुविधा मिलेगी। योजना में महावीर नगर, पनकी में 5040 और रामगंगा इन्क्लेव, पनकी में 576, नगवां और सकरापुर में 2208-2208 फ्लैटों के लिए पंजीकरण होगा। सितंबर में लॉटरी के जरिए इन फ्लैटों का आवंटन होगा। 
केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा से लोगों की भागदौड़ बचेगी। 13 तारीख को मुख्यमंत्री से इसकी शुरुआत कराने की योजना है।
विज्ञापन

पीएम आवास

3 of 4
डेमो पिक
पीएम आवास तीन लाख रुपये सालाना आय वालों को मिलेगा। जिसमें ढाई लाख केंद्र और राज्य सरकार देगी जबकि दो लाख लाभार्थी को देने होंगे। योजना में 30 वर्गमीटर का फ्लैट मिलेगा, इसमें दो कमरे होंगे।
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन का भी मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

4 of 4
डेमो पिक
केडीए ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए छह प्रमुख चौराहों-तिराहों पर एलईडी स्क्रीन लगवाने के लिए पूर्व में जारी टेंडरों को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है। कंपनियों की ओर से गलत डाक्युमेंट जमा किए गए हैं। इन्हें सुधारने के लिए रि-टेंडरिंग की गई है।

केडीए वीसी के मुताबिक एलईडी स्क्रीन लगवाने की टेंडर प्रक्रिया अल्पकालीन समय के लिए बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री के हाथों इसका भी उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें