फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू की स्पॉट काउंसलिंग के लिए आज कराएं पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीटेक में दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग की तैयारी चल रही है। यह 13 अगस्त को होगी। इसके लिए छात्रों को 11 अगस्त तक पंजीयन कराना पड़ेगा। दाखिला जेईई मेन और सीयूईटी की रैंक के आधार पर किया जाएगा।
एचबीटीयू में संचालित बीटेक के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए दो चरणों की काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें खाली हैं। संस्थान इन सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया अपना रहा है। इसके लिए छात्रों को पंजीयन कराना होगा। पंजीयन शुल्क उन छात्रों को ही देना होगा जो प्रक्रिया में पहली बार शामिल हो रहे हैं। जिन छात्रों ने पहले पंजीकरण कराया था, लेकिन उनको कोई ब्रांच नहीं मिली, वह केवल पंजीकरण कराएंगे। उन्हें शुल्क नहीं देन होगा। स्पॉट काउंसलिंग के बाद से दाखिले की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन एकेडमिक प्रो. वंदना दीक्षित ने कहा कि स्पॉट काउंसलिंग में केवल जेईई रैंक या फिर सीयूईटी के रैंक के आधार पर दाखिला होगा। कई बार अभिभावक मैनेजमेंट सीट पर एडमिशन के लिए पूछते हैं। विश्वविद्यालय में दाखिला केवल रैंक के आधार पर होगा। मैनेजमेंट की कोई सीट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें