फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शाें पर क्षेत्रीय पुलिस भी करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो रही है। ट्रैफिक पुलिस के साथ क्षेत्रीय थाने का फोर्स भी लगाया जाएगा। यह अभियान 27 जून से प्रस्तावित है। पुलिसकर्मी ई-रिक्शों में क्यूआर कोड की जांच करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 18 से 25 जून तक नगर निगम के 15 काउंटर पर क्यूआर कोड दिए जाएंगे। निर्धारित रूटों पर संचालन के लिए कैंप लगाकर ई-रिक्शा का पंजीयन कराया गया। शहर में 70 हजार के आसपास ई-रिक्शा हैं, जिनमें से केवल सात हजार का ही पंजीयन हुआ है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि क्यूआर कोड जारी होने के दो से तीन दिन में पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। उन्हें एप से ई-रिक्शा के कोड की जानकारी करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर जब्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें