फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: नींद की झपकी से डिवाइडर पार कर डंपर से भिड़ा रिफाइंड लदा ट्रक, चालक-परिचालक घायल

Tue, 18 Aug 2026 11:25 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Orai News: थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आटा-उकासा टोल के पास मंगलवार सुबह नींद की झपकी आने से रिफाइंड तेल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। दूसरी लेन में आगे चल रहे डंपर में ट्रक पीछे से जा भिड़ा।
विज्ञापन
हाईवे हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आटा-उकासा टोल प्लाजा के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण रिफाइंड तेल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा पहुंचा।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी लेन में पहुंचते ही ट्रक आगे चल रहे एक डंपर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और चालक-परिचालक को हल्की चोटें ही आईं।

कोटा से सिलीगुड़ी जा रहा था रिफाइंड लदा ट्रक

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात जिले के डेरापुर निवासी चालक रशीद (29) और परिचालक प्रमोद (32) ट्रक में रिफाइंड तेल लादकर राजस्थान के कोटा से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे।

जैसे ही उनका ट्रक मंगलवार सुबह आटा-उकासा टोल के समीप पहुंचा, तभी चालक रशीद को अचानक तेज नींद की झपकी आ गई। झपकी आते ही वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ पहुंच गया।

क्रेन की मदद से हटवाया गया ट्रक, ट्रैफिक बहाल

हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और चोटिल चालक व परिचालक से घटना की जानकारी ली। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के हाईवे के बीचों-बीच खड़े होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना ही सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें