आईआईटी ने तैयार किया खास ड्रोन
- फोटो : amar ujala
कानपुर में रेड जोन घोषित हुए मुस्लिम बहुल इलाकों की निगरानी आईआईटी के ड्रोन से शुरू हुई। मंगलवार को हलीम मुस्लिम कॉलेज के मैदान से निगरानी हुई। आईआईटी और व्हीटाल कंपनी के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से इस ड्रोन को बनाया है।
इसकी मदद से छह किमी दायरे की रियल टाइम वीडियो व फोटो देखी जा सकती है। मंगलवार से प्रशासन ने आईआईटी के इस विशेष ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी के लिए किया। व्हीटाल कंपनी के अंसार ने बताया कि यह विशेष तरह का इलेक्ट्रिक ड्रोन है। इसमें छह विंग लगी है।
यह ड्रोन की तरह उड़ान भरता है लेकिन हवा में इसकी गति बढ़ जाती है। इससे यह अधिक देर तक आसमान में रह सकता है। मंगलवार को करीब 500 मीटर की ऊंचाई तक ड्रोन को उड़ाकर क्षेत्रों पर नजर रखी गई। उन्होंने कहा कि इस ड्रोन का निर्माण पूर्ण रूप से भारत में ही हुआ है। आईआईटी की मदद से इसका निर्माण किया गया है।