लाल रंग की भिंडी शायद ही कभी आपने देखी या सुनी हो। यह होती है बड़े काम की। खासकर आंखों के लिए। सीएसए में विकसित नई प्रजाति की भिंडी सबसे अलग होगी। इसमें म्यूसीलेज यानी चिपचिपापन कम होगा। इसके लिए विटामिन ए, बीटा, कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर होंगे।
साथ ही ये भिंडी मोतियाबिंद को बेअसर करने में भी सहायक होगी। लाल भिंडी में सोडियम एकदम नहीं होगा। साथ ही पोटैशियम की मात्रा अधिक होगी। यह शरीर के तंत्रिका तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल भिंडी की उत्पादकता भी अधिक होगी।