फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: जिले भर में 1700 अराजकतत्वों को रेड कार्ड जारी, मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में शांतिपूर्ण ढंग से नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। अराजकतत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। पुलिस ने 17 सौ लोगों को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता अपनाए हुए है। खासकर मतदान प्रभावित करने वालों अराजकतत्वों पर पैनी नजर है। इसको लेकर पुलिस ने 17 सौ लोगों को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी कर दिया है। साथ ही गड़बड़ी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले ही पुलिस अराजकतत्वों को कार्रवाई के दायरे में लाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो अब तक जिले भर के थाना-कोतवाली में लगभग 17 सौ अवांछित तत्वों को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी किए गए हैं। जिससे चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। पुलिस सक्रियता के चलते चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों में सदर कोतवाली क्षेत्र में 215, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में 155, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के 160, दिबियापुर थाना क्षेत्र के 150 व फफूंद थाना क्षेत्र के 120 लोगों समेत 17 सौ को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी किया गया है। पुलिस अन्य थाना क्षेत्रों में अराजकतत्वों को चिंहित करने का सिलसिल देर रात तक जारी रहा।

चुनाव को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराया जाएगा। अराकतत्वों को चिंहित कर उन्हें रेडकार्ड जारी किए गए हैं। अब तक सभी थाना-कोतवाली में 17 सौ लोगों को रेड कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों को चिंहित करने का सिलसिला जारी है। - दिगंबर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें