कानपुर देहात। माती डिपो में चालक, परिचालकों की कमी से संचालित 26 बसों में अधिकांश खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। विभाग को खोजने से भी चालक नहीं मिल रहे हैं। वहीं परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए फिर से भर्ती शुरू की गई है।
माती डिपो में इस समय 55 चालक व 51 परिचालक तैनात हैं। जबकि बसों के संचालन के लिए 65 चालक व इतने ही परिचालकों की आवश्यकता है। कमी को दूर करने के लिए चालकों व परिचालकों की भर्ती शुरू की गई। इन्हें परिचालक तो मिल रहे है, लेकिन चालकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। परिचालक में जो ट्रेनिंग करते हैं वह पदभार ग्रहण करने के दौरान नाम वापस ले लेते हैं। करीब एक माह पहले पांच महिला परिचालकों की भर्ती की गई थी, लेकिन उनमें से तीन ने ही कार्यभार ग्रहण किया, जबकि दो ने नाम वापस ले लिया था।
शासन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से परिचालक के पद पर भर्ती करने के लिए रोजगार मेला लगाए जाने का निर्देश दिया है। इन्हें ट्रेनिंग के बाद गृह जनपद के लोकल रूट पर तैनात किया जा रहा है। जिससे वह रात में घर पहुंच सके। इसके बाद भी महिला परिचालक नहीं रही हैं। वर्तमान में आठ चालक नियमित व 47 सविंदा पर कार्यरत हैं। जबकि परिचालकों में 10 नियमित व 41 संविदा पर हैं। माती डिपो को 30 नई बस मिलने वाली हैं। ऐसी स्थिति में 130 चालक व 130 परिचालकों की आवश्यकता होगी।
...............
वर्जन-
निगम महिला परिचालकों के अलावा पुरूष चालकों की भर्ती कर रहा है। जल्द ही डिपो को आवश्यकता अनुसार चालक व परिचालक मुहैया कराए जाएंगे। जिससे लोकर व लंबी दूरी के यात्रियों को समस्या न हो। - मो. अशफाक, एआरएम, माती डिपो