फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर फाड़ के मिलीं नौकरियां

Thu, 01 Jan 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित इंप्लायमेंट एक्सचेंज ने युवाओं को इस वर्ष छप्पर फाड़ के नौकरी दी है। वर्ष के अंत तक अब तक 4508 आवेदकों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दी गई हैं।
विज्ञापन


नौकरी पाने में लड़कों ने बाजी मारी है। 3748 लड़के और 760 लड़कियां इस दौरान नौकरी पाने में सफल रहे हैं।  

अफसरों का दावा है कि इतने बड़े पैमाने पर आज तक देश के किसी भी इंप्लायमेंट एक्सचेंज ने जॉब दिलाई हो। पिछले वर्ष 2166 युवाओं को नौकरी मिली थी।  

इंप्लायमेंट एक्सचेंज में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2014 तक 40 जॉब फेयर लगाए गए। इसमें मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, इंश्योरेंस, आईटी, रिटेल, कपड़ा, चमड़ा उद्योग सहित 114 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आवेदकों को चयनित किया।

उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष तमाम जॉब फेयर में 20181 आवेदक नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आए थे।

कंपनियों के मानकों पर खरे उतरे 4508 युवाओं को अंतिम रूप से चयन करके नौकरी दी गई। बताया कि इतने बड़े पैमाने पर किसी भी एक्सचेंज में नौकरी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जॉब फेयर में लड़कों के चयन अधिक हुआ है। इसकी संख्या 3748 है। वहीं उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2012 से 30 दिसंबर 2013 तक 2166 युवाओं को नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें