फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक दिन में 495 ट्रेनों के गुजरने का रिकॉर्ड दर्ज, रेलवे रिपोर्ट में प्रयागराज मंडल गति में अव्वल

Thu, 19 Jan 2023 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रयागराज मंडल के गाजियाबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसरांय) के बीच 18 जनवरी को 24 घंटे के भीतर 495 ट्रेनों के गुजरने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। पिछले गुल 489 ट्रेनों के गुजरने का रिकॉर्ड भी प्रयागराज मंडल का था, जो इस साल टूट गया है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की गति और ट्रेनों के लोड को रिपोर्ट जारी की है। इसके तहत प्रयागराज मंडल का गाजियाबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसरांय) के बीच 18 जनवरी को 24 घंटे के भीतर 495 ट्रेनों के गुजरने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पिछले साल का 489 ट्रेनों के गुजरने का रिकॉर्ड भी प्रयागराज मंडल का था, जिसे तोड़ दिया गया। इसके अलावा कानपुर होते हुए गुजरने वाली 288 ट्रेनों की औसत गति 130 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। वहीं, रेलवे की रिपोर्ट में प्रयागराज मंडल गति में भी अव्वल है। 
प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर 750 किमी के गाजियाबाद-प. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच रेलवे सेक्शन पर आधारभूत ढांचा मजबूत होने की वजह से ट्रेनों की गति बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी मंडल ने 288 ट्रेनों जैसी बड़ी संख्या में गति 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल नहीं की है। मंडल ने 495 ट्रेनें और 25,672 वैगनों का थ्रूपुट (मण्डल से ट्रेनों और वैगनों का आदान प्रदान) का रिकॉर्ड 18 जनवरी को दर्ज किया गया है। अभी तक 489 ट्रेनों और 25,470 वैगनों को संचालित करने का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें