फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात किलोवाट मीटर की नहीं हो रही रीडिंग, जीएसटी भेज रहा नोटिस

विज्ञापन
बैठक में मुकुंद मिश्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को 80 फीट रोड स्थित गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में हुई। इसमें व्यापारियों ने केस्को की ओर से मीटर रीडिंग न होने, जीएसटी विभाग की ओर से आ रहे नोटिस और खाद्य विभाग की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि 23 मार्च को लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के हर जिले से व्यापारी शामिल होंगे। व्यापारिक समस्याओं पर विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी विभाग की ओर से 2016-17 के नोटिस आ रहे हैं। एमएसएमई को भुगतान करने में समस्या आ रही है। सात किलोवाट के मीटर की रीडिंग नहीं ली जा रही है। त्योहारों के समय खाद्य विभाग के अधिकारी छोटे-छोटे दुकानदारों के यहां सैंपलिंग करते हैं।
बाजारों में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं, व्यापार मंडल के निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पांच बसों के जरिये व्यापारियों को ले जाएंगे। इसमें कानपुर से 300 से ज्यादा व्यापारी जाएंगे। इस मौके पर कृपाशंकर त्रिवेदी, राकेश सिंह, रामेश्वर गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, रामजी शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, गीता गुप्ता, संजय त्रिवेदी, सुशील गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, पवन दुबे, विनय, सरताज अहमद, संजय अग्रवाल, संजू अग्रवाल, अब्दुल जब्बार, एहसान हजारी, एजाज अहमद, अंकित मिश्रा, विराट गुप्ता, संतोष शर्मा, सक्षम राजेश गुप्ता, दीपक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें