बैंकों से लेन-देन करने वाले सभी खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। किसी बैंक शाखा में जाकर जमा या निकासी पर्ची में कुछ गलत लिख जाने पर इन पर्चियों को आप ऐसे ही न छोड़ें बल्कि पूरी तरह से नष्ट कर दें। ऐसा न करने पर आपके साथ फ्रॉड होने की आशंका है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- फ्रॉड रोकने के लिए आरबीआई ने जारी किए निर्देश...
विज्ञापन
2 of 6
डेमाे पिक
दरअसल फर्जी चेक के जरिये बढ़ते बैंक फ्रॉड को रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सभी बैंकों को एडवाइजरी जारी की है। जून के अंतिम सप्ताह में जारी निर्देश में कहा गया है कि बैंकों में जमा और निकासी पर्ची को खाताधारक संभाल कर भरें।
विज्ञापन
3 of 6
डेमाे पिक
कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में खाताधारक किसी कॉलम में गलती से कुछ गलत जानकारी (जैसे खाता संख्या का एक नंबर लिखने से रह गया है) भर देता है। बैंक द्वारा बताए जाने पर दूसरी पर्ची भरता है। ऐसे में उस पहली पर्ची में खाताधारक की सारी जानकारी आ जाती है।
4 of 6
डेमाे पिक
इसी पर्ची से शातिर खाताधारक की जानकारी हासिल कर लेता है। इन पर्चियों पर खाताधारक के हस्ताक्षर भी होते हैं। ऐसे में उस पर्ची को पूरी तरह से नष्ट कर दें। निर्देशों में कहा गया है ऐसा ही खाताधारक चेक के मामले में भी यही करें। चेक में किसी त्रुटि के होने पर उस चेक को पूरी तरह से फाड़ दें या नष्ट कर दें।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- ये दिए गए निर्देश...
विज्ञापन
ये भी दिए गए निर्देश
5 of 6
डेमाे पिक
- जिन शाखाओं में फ्रॉड हुआ है वे शाखाएं इसकी जानकारी दूसरे दिन अन्य शाखाओं को भी बताएं, फ्रॉड कैसे हुए, उनका मॉड्यूल क्या था, इसकी भी सूचना साझा करें।
- संबंधित बैंक स्टाफ को इस संबंध में जानकारी दें और अलर्ट पर रहें।