रिजर्व बैंक ने यूपी की छह गैर बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये कंपनियां रिजर्व बैंक के मानकों पर खरी नहीं थीं। इनके लाइसेंस 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच निरस्त किए गए हैं।
इसमें कानपुर शहर की सिविल लाइंस स्थित आनंदेश्वर लीजिंग एंड फाइनेंस कंपनी भी शामिल है। ये कंपनियां अब इस नाम से भविष्य में गैर बैंकिंग वित्तीय कार्य नहीं कर सकती हैं।