फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की रजा के लिए रहे भूखे-प्यासे

Wed, 08 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
रमजान पर बासमंडी स्थित दुकान में रोजा खोलते रोजेदार । - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। माह-ए-रमजान के पहले दिन मंगलवार को रोजेदारों ने पहला रोजा रखा। तड़के सहरी करने के बाद दिन भर अल्लाह की रजा के लिए भूखे प्यासे रहे। फजिर से लेकर इशा तक की पांचों फर्ज नमाजों में मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। शाम को मगरिब के वक्त घरों और मस्जिदों में खास और स्वादिष्ट पकवानों से दस्तरख्वान छा गए और इफ्तार के पहले अल्लाह से दुआ की गई। अजान सुनकर रोजेदारों ने खजूर और पानी से सुन्नत तरीके से इफ्तार किया।
विज्ञापन

शाम को चलह-पहल
सुबह भीषण गर्मी में पड़े पहले रोजे में दिन भर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सन्नाटा रहा। शाम को आंधी-बारिश से मौसम का मिजाज बदलने से रोजेदारों को राहत मिली। शाम को असर की नमाज बाद चहल-पहल बढ़ी। दिन भर मस्जिदों में नमाजों, कुरान की तिलावत, नफिल नमाजें और तज्बीह पढ़कर इबादत की गई। रोजा खोलने के बाद देर रात तक इन क्षेत्रों में रौनक छा गई। खाने पीने के पकवानों का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। 
सऊदी अरब से आया अजवा खजूर
कानपुर (ब्यूरो)। अभी तक हजयात्रियों को ही मिलने वाला सऊदी अरब का अजवा खजूर अब आम शहर वासियों को भी उपलब्ध है। डिप्टी पड़ाव में प्रदेश का पहला आउटलेट खुला है। यहां 150 रुपये से लेकर 5200 रुपये किलो तक का खजूर उपलब्ध है। कहा जाता है कि इफ्तार के वक्त खजूर से रोजा खोलना सुन्नत है। उधर, चकरपुर मंडी के थोक विक्रेता ताज भाई के मुताबिक इस बार ईरान से शहर में 8 से 10 हजार टन खजूर बिकने के लिए आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें