फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रवनीत टिफिन, आदित्य किचन गैलरी, स्पार्क इंटरनेशनल आसानी से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को रवनीत टिफिन इलेवन ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया, जबकि आदित्य किचन गैलरी ने आनंदेश्वर पॉलीपैक को 64 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने पटेल प्रापर्टीज को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन


कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व वांडर्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच आरपीसीए मैदान पर हुआ। चंद्रा एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाए। अर्पित ने 70 और वैभव यादव ने 25 रन की पारी खेली। वैभव त्रिवेदी ने तीन व अंश ने दो को पवेलियन भेजा। जवाब में रवनीत टिफिन इलेवन ने अनुरुद्ध सिंह के नाबाद 109 रन और आयुष के 37 रन की बदौलत 19 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज की। अनुरुद्ध सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कानपुर साउथ-ए मैदान हुए दूसरे मैच में विशेष अग्निहोत्री ने 154 रन की विस्फोटक पारी के दम पर आदित्य किचन गैलरी ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 292 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमन कुमार ने 48 और सचिन सोनकर ने 27 रन बनाए। जवाब में आनंदेश्वर पॉलीपैक 32.4 ओवर में 228 रन पर ऑलआउट हो गई। राजवीर मल्होत्रा ने 123 रन और शिवांश सिंह ने 30 रन बनाए। स्कंद सेंगर और ताहिर आलम ने तीन-तीन विकेट झटके। विशेष अग्निहोत्री को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुआ। पटेल प्रॉपर्टीज 33.5 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। अस्तर अब्बास ने 53 और अयमान पठान ने 36 रन बनाए। प्रिंस ने चार विकेट चटकाए। जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल ने 25.3 ओवर में चार विकेट पर मुकाबला जीता। देव दुबे ने 92 रन और दिव्यांश ने 37 रन की पारी खेली। देव दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें