फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने वाले रवि सतीजा ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मैंने अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। ऐसे में उससे और उसके करीबियों से मेरी जान को खतरा है। यह चिंता जताई है अखिलेश के खिलाफ पहली रिपोर्ट दर्ज लिखाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने।
विज्ञापन

उन्हाेंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर खुद की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। पत्र में रवि ने लिखा है कि अखिलेश किसी भी झूठी घटना में फंसा सकता है या उनकी हत्या करा सकता है। ऐसे में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होने पर उसका जिम्मेदार अखिलेश दुबे होगा। वह भोले-भाले लोगों को दुष्कर्म जैसे अन्य कई मामलों में फंसा कर उगाही व शोषण करता रहा है।
बता दें कि भाजपा नेता पर अखिलेश दुबे ने एक युवती के माध्यम से दुष्कर्म का आरोप लगवा कर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बाद में 50 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि जनवरी में एसआईटी का गठन होने के बाद मामले की जांच की गई तो सारे आरोप गलत पाए गए। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा भी खारिज हो गया। इसके बाद 6 अगस्त को एसआईटी कार्यालय में पूछताछ के दौरान बर्रा पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके करीबी लवी मिश्रा को बाद में गिरफ्तार कर लिया। जहां से अगले दिन दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें