फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में चार साल से फरार 50 हजार का इनामी राशिद जालौन में गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 05:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी में 2022 में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी राशिद खान उर्फ शानू उर्फ बड़े लल्लू को एसटीएफ ने सोमवार सुबह जालौन से गिरफ्तार किया। वह एट टोल प्लाजा के पास ट्रक से गुजर रहा था तभी उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक पनकी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 63/2022 में राशिद वांछित था। उसके खिलाफ दुष्कर्म, लूट, अपहरण, हत्या, साक्ष्य मिटाने और सामूहिक आपराधिक कृत्य की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पूर्व में बबलू खान और शमशाद को गिरफ्तार किया जा चुका है। राशिद फरार था। उसने पूछताछ में बताया कि 20 फरवरी 2022 को वह बबलू खान के कहने पर शमशाद के साथ रूरा से वैगनआर कार लेकर पनकी आया। बबलू ने एक महिला को बुलाया। इसके बाद चारों लोग कार से मैथा-अलियापुर रोड स्थित मैथा स्टेशन के पास पहुंचे। वहीं महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। शव को पुलिया के नीचे ईंट-पत्थरों से ढक दिया गया था।

एसटीएफ के मुताबिक राशिद पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। बाद में ट्रक चलाने लगा। सोमवार सुबह उसके इंदौर से ट्रक लेकर आने की सूचना मिली। टीम ने एट टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर सुबह 8:40 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात में भी दर्ज हैं मामले
एसटीएफ के अनुसार राशिद के खिलाफ कानपुर नगर के कोतवाली और कल्याणपुर थानों के अलावा कानपुर देहात के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, गैंगस्टर एक्ट, पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास और खनन अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2008 से लेकर 2022 तक की प्राथमिकी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे पनकी थाने में दर्ज मामले में दाखिल किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें