फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी चावल खाइए दाल अगले महीने मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शासन से जिले के सभी कार्डधारकों को तीन महीने तक निशुल्क चावल और दाल देने का फैसला हुआ है। लेकिन किसी वजह से इस महीने (अप्रैल) दाल का स्टॉक उपलब्ध न होने से लोगों को 5 किलो चावल ही दिया जा रहा है। कहा गया है कि दाल का अप्रैल महीने का कोटा कार्डधारकों को जुलाई महीने में दिया जाएगा। इस तरह मई, जून और जुलाई तक प्रत्येक कार्डधारक को एक किलो चने की दाल मुहैया होगी। जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश ने बताया कि सभी कोटेदारों के पास 20 अप्रैल तक दाल का स्टॉक पहुंच जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 11200 क्विंटल दाल दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में 396646 और ग्रामीण क्षेत्र में 723383 कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें