फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड: जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस स्पेशल फोर्स को किया गया तैनात

Fri, 02 Aug 2019 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के विधायक प्रकरण में जनता के उबाल को देखते हुए शासन स्तर से शांति व्यवस्था के तहत जिले में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) को भेजा गया है। आठ दिन तक फोर्स जिले में रुककर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रूट मार्च करेगी। शुक्रवार शाम एएसपी व स्थानीय पुलिस के साथ आरएएफ ने शहर में रूट मार्च कर किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को असिस्टेंट कमांडेंट शेखर के नेतृत्व में इलाहाबाद की 101 बटालियन की एक कंपनी आरएएफ शहर पहुंची। एसपी एमपी वर्मा के निर्देश पर फोर्स को एक होटल में ठहराया गया। शाम 6 बजे करीब एएसपी विनोद कुमार पांडेय और कोतवाली पुलिस के साथ आरएएफ के 40 जवानों ने सदर कोतवाली से रूट मार्च शुरू किया।

 
विज्ञापन

उन्नाव में शांति बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में आरएएफ व स्थानीय पुलिस को देख लोग सहम गए। सुरक्षा के मद्देनजर रूट मार्च करने की जानकारी हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। छोटे चौराहे से बड़े चौराहे, धवन रोड से नगरपालिका रोड होते हुए आईबीपी चौराहा पर पहुंचा।

एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स हर जिले में कुछ दिन रुक कर रूट मार्च कर रहा है। आरएएफ की यह टुकड़ी आठ दिन उन्नाव में रहेगी और हर थाना क्षेत्र में भ्रमण करेगी। शुक्रवार को शहर में रूट मार्च किया गया।

वहीं आम लोग दुष्कर्म पीड़िता व उसके पक्ष के अन्य लोगों को सीआरपीएफ सुरक्षा दिए जाने और उसी दिन शहर में आरएएफ के साथ रूट मार्च को विधायक प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें