फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिश्ते हुए शर्मसार', छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

Mon, 23 Apr 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला ने कोतवाली जाकर पुलिस को जेठ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने घर में अकेली थी। उसका पति घर से बाहर किसी काम से गया था। महिला को अकेला पाकर उसका जेठ अनिल कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसे जमकर मारापीटा। फिर धमकी देते हुए कमरे से निकल गया।

 

घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली में पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें