वो बदहवास हालत में अपनी चौखट पर लौटी तो देख मां-बाप का कलेजा मुंह को आ गया। बहुत देर तक दोनों बेटी से पूछते रहे अरी कुछ तो बोल क्या हुआ है..? लेकिन वह जिंदा लाश बनी रही। फिर अचानक उसके दर्द ऐसा गुबार फूटा कि...
वो बदहवास हालत में अपनी चौखट पर लौटी तो
डेमो
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक 17 साल की लड़की का मुंह दबाकर गांव के एक दबंग ने उसे खेत में खींच लिया। फिर वहां उसके साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक और रूह को झकझौरकर रख देने वाला वाकया था। उस अनहोनी के बाद पीड़िता जब बदहवास घर लौटी तो मां-बाप देख कर हक्का-बक्का रह गए। दोनों उसके लड़खड़ाते कदमों को देखकर कांप उठे। उसे दौड़कर संभाला और बैठा कर पूछते चले गए लेकिन वह जिंद लाश बनी जुंबा सीम कर बैठी रही। फिर अचानक दर्द फूटा तो जैसे परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई।
जिला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चरा रही उस 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने खेत में बलात्कार किया था। माता-पिता पीड़िता बेटी के साथ फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने इनके साथ वो रवैया अपनाया कि मां-बाप बुरे तरीके से दहशत में आ गए। इनकी सीधी-सीधी रिपोर्ट लिखने के बजाय मामले को दबा दिया। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने धमकाकर छेड़छाड़ की तहरीर लिखवा ली। इस घटना से पीड़िता व उसके माता-पिता टूट गए। उन्हें लगा अब न्याय की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। उन्हें लगा कि वे गुनहगार है जो थाने पहुंच गए।
24 फरवरी की शाम को वह बकरी चरा रही थी और फिर...
डेमो
इन सबके बीच 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुई असल वारदात को दबा दिया गया। पीड़िता ने बताया 24 फरवरी की शाम को वह गांव के बाहर खेत में बकरी चरा रही थी। गांव का दबंग युवक उसके साथ मारपीट करते हुए अरहर के खेत में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर आकर माता-पिता को आपबीती सुनाई। माता-पिता पीड़िता को लेकर देररात कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस घटना कोे दबाने में जुट गई। पीड़िता व उसके माता-पिता और इनके साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धमकाया है। पीड़िता की तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ में लिखवा ली। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भी नहीं भेजा। ग्रामीणों के एकजुट होने पर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने पहले तो बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। बाद में फोन कर बताया कि उन्होंने एसआई से बात की थी। मामला मारपीट का समझ में आया है। पीड़िता जो तहरीर देगी उसी अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। इस संबंध में एसपी राम किशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज होगी। वह इस मामले को दिखवाएंगे। मामला सच है तो पीड़िता को न्याय मिलेगा।