फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चाय की पत्ती खरीदने निकली थी मासूम, अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 13 Aug 2018 11:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। घर से चाय की पत्ती खरीदने निकली आठ वर्षीय बच्ची को युवक ने अगवा कर लिया। युवक ने बच्ची को सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची रविवार की शाम घर से 200 मीटर दूर दुकान से चाय की पत्ती खरीदने गई थी। रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। वह उसे सूनसान जगह ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे छोड़कर भाग निकला। देर शाम बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसने मां को घटना की जानकारी दी।

बेटी के साथ हैवानियत की जानकारी पर पिता सोमवार सुबह बांगरमऊ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मेडिकल परीक्षण के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें