फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूकबधिर किशोर के साथ कुकर्म, दर्ज की हुई रिपोर्ट

Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर किशोर के साथ कुकर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने कपड़े उतारकर जांच कर ली थी। मामले में पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 14 वर्षीय मूकबधिर बेटा मंगलवार को लोहरी गांव के डिंपू ने बेटे के साथ कुकर्म किया था। पुलिस को शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने की जरूरत भी नहीं समझी और चौकी इंचार्ज ने खुद ही परिवार के सामने कपड़े उतरवा कर जांच कर युवक का शांति भंग में चालान कर दिया था। पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को अंक में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया । इसके बाद पुलिस ने कुकर्म, लैंगिग अपराध सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया की किशोर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए गजनेर सीएचसी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें