फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: यूपी में 5 साल की बच्ची से रेप

Sat, 01 Apr 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ एक 35 साल के आदमी ने रेप किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची घर पहुंची और परिजनों को पूरा वाकया बताया। यह सुनकर मां-बाप के पैरों तले जमीन निकल गई।
विज्ञापन


कानपुर के नेहरू नगर स्थित गीता पार्क के पास इस पांच साल की बच्ची के साथ यह वारदात हुई। इसके बाद आरोपी बच्ची को छोड़ कर वहीं घूमता रहा। बच्ची ने जब ये बात अपने परिजनों को बताई तो वे गुस्साए और मुहल्ले वालों को लेकर वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर पहले आरोपी को पकड़ कर खूब पीटा इसके बाद उसे बजरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

सीसामऊ सीओ आतिश कुमार सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बच्ची से रेप हुआ या नहीं। इसकी पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गीता पार्क के पास परचून की दुकान आरोपी चलाता है। मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी पर रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें