उन्नाव रेप कांड में रेप पीड़िता के चाचा ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर कई गंभीर अाराेप लगाए हैं। किशोरी के चाचा ने बताया विधायक ने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए एक दरोगा को दिल्ली भेजकर उसे पिटवाया था।
विज्ञापन
2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
चाचा ने मारपीट का वीडियो भी मीडिया के लोगों को दिया है। हालांकि जिस दरोगा पर दिल्ली जाकर मारपीट का आरोप लगाया है वह एसआईटी की रिपोर्ट देने के बाद निलंबित किया जा चुका है। विधायक पर आरोप लगाने वाली किशोरी की तहरीर में माखी पुलिस ने खेल कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 4
रेप पीड़िता
तहरीर को तोड़ मरोड़ कर पुलिस ने मुकदमा लिखा था। इस बीच मामले की जांच कर रहे दरोगा केपी सिंह ने छह माह पूर्व दिल्ली पहुंच किशोरी के चाचा से पूछताछ की थी। चाचा का आरोप है कि पूछताछ के दौरान दरोगा ने मामले में समझौते का दबाव डाला था।
आरोप है कि उसने इनकार किया तो उसके साथ दरोगा ने मारपीट भी की थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सुरक्षित की है। मामला तूल पकड़ने पर चाचा ने सीसीटीवी फुटेज सभी के सामने रख दी है।