फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों से तंग आकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी, दो सगे भाइयों पर हुआ था केस दर्ज

Sat, 10 Aug 2019 12:35 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

रायपुरवा में शुक्रवार रात आरोपियों से तंग आकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जब शव उठवाने की कोशिश की तो परिजन पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। एसपी पूर्वी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


रायपुरवा निवासी एक कारपेंटर की 13 वर्षीय बेटी को 13 जुलाई को इलाकाई निवासी दो सगे भाई वासिफ और वसाफ रात को अगवा कर ले गए थे। एक अन्य दोस्त श्यामू उर्फ सम्मू के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 14 जुलाई को किशोरी बेसुध हालत में घर पहुंची तो परिजन थाने गए।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार चक्कर लगाने के बाद 27 जुलाई को रायपुरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की पर, अभी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सभी परिजन घर के बाहर थे, तभी पीड़िता ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल, सीओ अनवरगंज सहित आधा दर्जन थानों का फोर्स पहुंचा पर, आक्रोशित परिजन शव न उठाने पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक बवाल चलता रहा। रात करीब दस बजे सभी को शांत कराया गया। तब शव उठाया गया।

दो महिलाएं हिरासत में
 
पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि दो दिन पहले इन महिलाओं ने पीड़िता को दुष्कर्म की बात कहकर चिढ़ाया था।

पुलिस के मुताबिक आशंका है कि इसी से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने सुसाइड की। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। उनकी धमकियों की डर से ही उनकी बेटी ने खुदकुशी की।
विज्ञापन


दो महिलाएं हिरासत में हैं। जांच जारी है और आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जो तहरीर मिलेगी, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी- अनंत देव, एसएसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें