मूसानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह खेतों की ओर गई किशोरी से पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है ।
थाने में दी तहरीर में किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन सोमवार की सुबह घर के निकट स्थित खेत की ओर गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद मूसानगर थाना क्षेत्र के भुण्डा-भरतौली गांव निवासी कल्लू ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान खेतों की तरफ कुछ ग्रामीणों को आता देख युवक मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
होश में आने पर किशोरी ने परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। थाने के उपनिरीक्षक केपी राजन ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।