फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोसी घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता सोमवार की रात घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राधा किशन उर्फ बउवा दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने सोते समय विवाहिता को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला के शोर मचाने पर दूसरे कमरे में लेटे जेठ जेठानी पहुंचे तो वह भाग गया। मंगलवार सुबह पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ श्यामजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें