फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कांड के बाद कानपुर में मूक-बधिर विद्यालय में मासूम से दुष्कर्म

Sun, 12 Aug 2018 02:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मूक-बधिर विद्यालय में मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन

 

डेमो पिक
यह घटना कानपुर शहर में रेल बाजार इलाके के मूक-बधिर विद्यालय की है। यहां 12 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। 

बच्ची के स्कूल नहीं जाने और गुमसुम रहने पर जब मां ने शनिवार को सख्ती से पूछताछ की तो उसने इशारों में स्कूल में दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद मां रेल बाजार थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन

डेमो पिक
जाजमऊ के एक मोहल्ले  में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह परचून की दुकान चलाती है। उसकी 12 साल की बच्ची ठीक से बोल नहीं सकती। बच्ची रेल बाजार स्थित स्पेशल चाइल्ड स्कूल में पढ़ती है। शनिवार देर रात मामला सामने आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराअों में केस दर्ज किया गया। 

थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। अभी बच्ची से स्कूल या फिर कहीं और दुष्कर्म होने की जानकारी नहीं है। बच्ची ठीक से बोल नहीं सकती इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें