फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की शादी की भनक लगते ही फिल्मी अंदाज में रोका जयमाल, हाई वोल्टेज ड्रामा

Sat, 25 Nov 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा के एक गेस्ट हाउस में चल रही जयमाल की रस्म में उस बखेड़ा खड़ा हो गया, जब एक युवती कुछ पुलिसकर्मियों के साथ हंगामा करने पहुंच गई। युवती ने दूल्हे को अपना प्रेमी बता उससे शादी होने की बात कही। यह देख बाराती और जनाती हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन




मामला जान दुल्हन पक्ष बिफर गया, जनाती-बाराती भिड़ने लगे। पुलिस मामला शांत करा दूल्हे और प्रेमिका को थाने ले गई। यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद पुलिस ने दूल्हे पर रेप, धोखाधड़ी और पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी करने की (धारा-494) रिपोर्ट दर्ज की। दुल्हे पर रिपोर्ट होते ही दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ डाली। 



बर्रा निवासी प्रेम नारायण के बेटे प्रशांत की गुरुवार को शादी थी। समारोह बर्रा इलाके के मुखिया गेस्ट हाउस में आयोजित था। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों के स्वागत की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। रात में गाजे-बाजे के साथ बाराती झूमते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे। बारातियों ने खाना-खाया। द्वारचार के बाद प्रशांत को स्टेज पर बैठाया गया। दुल्हन जयमाल लेकर पहुंची। अभी जयमाल की रस्म चल ही रही थी, तभी एक युवती कुछ पुलिसकर्मियों के साथ गेस्ट हाउस पहुंची।
विज्ञापन




युवती ने स्टेज के पास पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि वह प्रशांत के साथ दादा नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग था। एक साल पहले उसने और प्रशांत ने प्रेम विवाह कर लिया था। अब प्रशांत उसे छोड़कर दूसरी शादी कर रहा है। प्रशांत की शादी की भनक लगने पर वह गेस्ट हाउस आई है। 


प्रशांत ने बताया कि उसका युवती से प्रेम प्रसंग था, लेकिन उन लोगों ने शादी नहीं की थी। प्रशांत की बातें सुनते ही लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। उन लोगों की प्रशांत और उसके परिजनों ने खूब बहस हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गए। थाने में घंटों पंचायत चलने के बाद दूल्हे पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूल्हे पक्ष की ओर से शादी का खर्च और दहेज में दी गई रकम लौटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें