फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्काबार) में डॉक्टर दंपती की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रंगदारी, धमकी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और उसके पांच साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
सूत्रों के अनुसार फरार हिस्ट्रीशीटर एक बीजेपी नेता की शरण में है। वहीं उसके अन्य साथी शहर छोड़कर फरार चल रहे हैं। इधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके कई परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
इससे पहले कब चर्चा में आया
- दो सितंबर 2020 को अजय और उसके साथी हैप्पी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक वृद्ध और उसके परिवार को बेरहमी से पीटते हुए देखे गए।
- 18 मई 2022 को अजय ठाकुर जेल से बाहर आया और घर तक लाव लश्कर के साथ पहुंचा। उस दौरान नारे लगाए गए जेल के ताले टूट गए अजय भइया छूट गए। यह वीडियो वायरल हुआ