हरदोई में रेप का मामला
मल्लावां कोतवाली इलाके की रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ उसके जीजा के भाई ने रेप किया था। आरोपी धीरज उर्फ सोनू पुत्र रामकिशोर माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा अली मर्दनपुर का रहने वाला है। आरोप है कि वो किसी बहाने से पीड़िता को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां एक महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता की हालत बिगड़ी, तो वो उसे अपने गांव छोड़कर भाग गया।