फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मासूम से अपहरण के बाद दुष्कर्म, फुफेरे भाई को भेजा जेल, DNA सैंपल भेजे गए हैं लैब, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 02 Jul 2023 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी मूल रूप से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। कई साल से बच्ची के गांव में रिश्तेदार के घर में रह रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले फुफेरे भाई को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने कोर्ट में बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी पर अपहरण, पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जून की रात गोदभराई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम से भाई को घर बुलाने के लिए छोटी सात साल की बहन रात करीब नौ बजे गई थी। रास्ते से रिश्ते में फुफेरा भाई प्रीतम उर्फ जितेंद्र कुशवाहा (30) नमकीन दिलाने का झांसा देकर बच्ची को रामराज लोधी बे बाग ले गया था।
बाग में बच्ची के साथ गलत काम किया था। करीब रात डेढ़ बजे बच्ची जंगल से मिली थी। घर पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई थी। उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी थी। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द चार्जशीट होगी दाखिल
आरोपी मूल रूप से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। कई साल से बच्ची के गांव में रिश्तेदार के घर में रह रहा है। उसका डीएनए सैंपल और घटना के दौरान पहने कपड़े सुरक्षित किए गए हैं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें