फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्राॅफी : रिंकू सिंह के शतक ने बचाई यूपी की लाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में रविवार से गोवा के खिलाफ शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऐसे मुश्किल समय में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 118 रन की शानदार पारी खेली और टीम को 202 रन तक पहुंचाया। गोवा के यश कसवानकर ने पांच विकेट लेकर मेजबान यूपी टीम की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। खेल समाप्त होने तक गोवा ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए।
विज्ञापन

पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद घरेलू मैदान पर उतरी यूपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शुरुआत से ही गोवा के गेंदबाज हावी रहे। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक ने 96 गेंदों पर 45 रन बनाकर संघर्ष किया। कप्तान आर्यन जुयाल ने 14 रन बनाए, अभिषेक गोस्वामी पांच रन बनाकर आउट हुए। करन शर्मा खाता भी नहीं खोल सके।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने माधव कौशिक के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। माधव के आउट होने के बाद यूपी के विकेट लगातार गिरते रहे। आराध्य यादव एक, जीशान अंसारी दो, कार्तिक यादव छह, कार्तिक त्यागी पांच और यश दयाल शून्य पर पवेलियन लौट गए। वंश ने चार रन बनाए। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। 137 रन पर नौ विकेट गिरने के बाद यूपी के 150 रन तक पहुंचने पर भी संशय था।
विज्ञापन

फिर रिंकू ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने 186 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए। उनकी जुझारू पारी के दम पर यूपी पहली पारी में 202 रन बनाने में सफल रही। गोवा के यश कसवानकर ने 86 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। रुत्विक नायक को दो, शुभम तारी और ललित यादव को एक-एक विकेट मिला। खेल समाप्त होने गोवा के सुयश प्रभुदेसाई 12 और शिवेंद्र भुजबल 31 रन बनाकर क्रीज पर थे। गोवा की टीम पहली पारी में यूपी से 159 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें