फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : बारिश ने उप्र की बढ़त पर लगाई लगाम, ओडिशा के खिलाफ मिली 137 रन की लीड

विज्ञापन
रन लेते कप्तान करण शर्मा व आराध्य यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में चल रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में तीसरे दिन बारिश ने उत्तर प्रदेश की बढ़त पर लगाम लगा दी। पहली पारी में ओडिशा के खिलाफ 17 रन की बढ़त के बाद उप्र की टीम ने दूसरी पारी में ठोस प्रदर्शन करते हुए छह विकेट पर 380 रन जुटा लिए हैं।
विज्ञापन


इससे कुल बढ़त 137 रन की हो गई है। हालांकि बारिश के चलते तीसरे दिन केवल 42 ओवर ही फेंके जा सके और उसके बाद खेल रोकना पड़ा जिससे बड़े स्कोर की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

तीसरे दिन यूपी टीम ने तीन विकेट पर 262 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान करन शर्मा और आराध्य यादव ने टीम के रन रेट को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 194 रनों की प्रभावी साझेदारी की।
विज्ञापन


आराध्य यादव 101 रन बनाकर असहज महसूस होने पर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं करन शर्मा ने 12 चौके की मदद से 121 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिन्हें ओडिशा के विकेटकीपर आशीर्वाद ने स्टंपिंग कर आउट किया।

इसके बाद प्रशांतवीर छह रन पर रनआउट हुए और प्रियम गर्ग 31 रन बनाकर सुमित की गेंद पर कैच थमा बैठे। खेल थमने के समय विप्रज निगम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वहीं ओडिशा की ओर से संबित ने तीन, बादल और सुमित ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आज तय होगी नतीजे की दिशा
मंगलवार को मुकाबले का अंतिम दिन है। उप्र की रणनीति रहेगी कि सुबह तेजी से रन जोड़कर ओडिशा को जल्द बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जाए और उसे आउट कर जीत सुनिश्चित की जाए। हालांकि बारिश दोबारा बाधा बनी तो परिणाम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें